Breaking News

सात जून से शुरू होगी काल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता



राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी ने सदस्यों के बीच चल रहे आपसी विवाद के बाद भी घरेलू क्रिकेट शुरू करने का फैसला किया है। सात जून से कॉल्विन शील्ड सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी इसके लिए आरसीए की एडहॉक कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली। हालंकि पाली और बीकानेर जिले की टीम में ट्रायल के आधार पर चुनी जाएगी क्योंकि दोनों ही जिला संघो की मान्यता समाप्त कर दी है। आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक व विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि खिलाडियों को असुविधा से बचाने के लिए आरसीए ने खिलाडियों के रजिस्ट्रेशन के समय ही उनके बैंक खाते की डिटेल्स डालना अनिवार्य कर दिया है।

No comments