Breaking News

भाजपा के रणवीर डेलू पालिकाध्यक्ष निर्वाचित

पीलीबंगा नगर पालिका के उपचुनाव में भाजपा के रणवीर डेलू पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हो गए है। उन्होंंने कांगे्रस की शारदा पूनिया को 10 मतों के अंतर से हराया। आज सुबह हुए मतदान में भाजपा के रणवीर डेलू को 22 और कांग्रेस की शारदा पूनिया को 12 मत मिले। 35 सदस्यीय बोर्ड में एक पार्षद के निलंबित होने के कारण वह मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाया।
 पालिका में चल रही लंबी  सियासी खींचतान के बाद आज रणवीर डेलू चेयरमैन बन गए।  इन्हें  भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची गुट का माना जाता है।


पालिकाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपाइयों ने रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया, वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पुलिस पर भाजपा पार्षदों को प्रोटोकॉल देने का आरोप लगाते हुए पालिका के मुख्य द्वार पर धरना दिया। यह धरना ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में दिया गया। 

No comments