Breaking News

कौशल ने फिर संभाला पालिकाध्यक्ष का पद

रायसिंहनगर नगर पालिका के वर्तमान बोर्ड का इतिहास रोचक बनता जा रहा है। भाजपा के मनीष कौशल ने मंगलवार को फिर मंगलवार को फिर पालिकाध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। वर्तमान बोर्ड में छठी बार यह कार्यभार कार्यक्रम आयोजित हुआ है। बताया जा रहा है कि आज तक इतिहास में वर्तमान बोर्ड में सर्वाधिक पालिकाध्यक्ष बदले हैं।
नगरपालिका में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा, भाजपा नेता राधेश्याम भाकर, एडवोकेट वेदप्रकाश शर्मा, पार्षद फतेहचंद,कमल चावला, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments