Breaking News

जयपुर के लिए अच्छी खबर, 16 मार्गों पर दौड़ेंगी 2035 मिनी बसें

जयपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के 16 मार्ग पर अब कुल 2035 मिनी बसें संचालित होंगी। परिवहन विभाग ने इन मार्गों पर परमिट जारी करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पहले इन मार्गों पर 865 मिनी बस चल रही थीं, जिनकी संख्या अब 1170 और बढ़ा दी गई है। इस समय जयपुर में लगभग 500 मिनी बसों का ही संचालन हो रहा है, जिनसे हर दिन करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं। अब 2000 से अधिक मिनी बसों के संचालन से लगभग एक लाख यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी।

No comments