Breaking News

नगरपालिका ने लगाई ठंडे पानी और जीरे की स्टॉल

प्रचंड गर्मी और हीट वेव को देखते हुए नगरपालिका गजसिंहपुर की ओर से बस स्टैंड पर अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष सेवा शिविर लगाया गया। इसमें राहगीरों और यात्रियों के लिए ठंडे पानी और जीरे के पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्यक्रम में नगरपालिका के कर्मचारी गोपाल कृष्ण, राजेश कुमार, प्रवीण, जगसीर सिंह, वर्ष काठपाल, राम कुमार, अवनिन्द्र सिंह, विनोद रघुवंशी सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

No comments