ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी पर बागवानी, सफाई के लिए पानी बर्बाद करने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने उसके द्वारा आपूर्ति किए गए पानी को बागवानी और सफाई के लिए उपयोग करने पर अजनारा होम्स सोसाइटी पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया।
प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रकाश में आया, जिसमें उजागर किया गया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 16बी स्थित सोसाइटी के कुछ निवासी पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''जल विभाग द्वारा आपूर्ति किए गए पानी का उपयोग बागवानी और सफाई के लिए किया जा रहा था,

No comments