Breaking News

पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय : गजेंद्र सिंह शेखावत

पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय : गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में मिले सर्वोच्च सम्मान पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब पीएम को कोई देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करता है यह 140 करोड़ भारतीयों की क्षमता, संकल्प, जज्बे और हौसले का भी सम्मान होता है।


शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कूटनीतिक सूझबूझ और वैश्विक मंच पर प्रभावी उपस्थिति से भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्व के कोने-कोने में जाकर भारतवासियों के लिए सम्मान अर्जित किया, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

No comments