Breaking News

गंगनहर आंदोलन: किसानों ने किया प्रशासन ठप

श्रीगंगानगर में गंगनहर में राजस्थान के शेयर के मुताबिक 2500 क्यूसेक पानी देने की मांंग को लेकर मंगलवार को किसान, मजदूर, व्यापारी संघर्ष समिति ने प्रशासन ठप कर दिया।जिला कलक्टर डॉ. मंजू एसडीएम रणजीत कुमार से पल-पल की रिपोर्ट ले रही हैं।
किसान आंदोलन के चलते मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट के मुख्य गेट सहित जल संसाधन विभाग कार्यालय एवं एसई दफ्तर का मुख्य गेट बंद कर वहां पुलिस जाब्ता तैनात किया य है। धरना स्थल पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक रूपिन्द्र सिंह रूबी कुन्नर ने किसानों से शांतिपूर्वक आंदोलन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री दो दिन पूर्व जिले में आकर चले गए, लेकिन धरना स्थल तक आने के लिए उनके पास समय नहीं है।

No comments