Breaking News

श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति रायसिंहनगर को मिली श्रीनगर में लंगर लगाने की अनुमति

श्री अमरनाथ यात्रा 2025 में श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति रायसिंहनगर को पंथा चौक ट्रांसिट कैंप श्रीनगर में लंगर लगाने के लिए जिला प्रशासन श्रीनगर में जगह का आवंटन कर दिया गया है।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति राय सिंह नगर और श्री शिव शक्ति सेवा दल श्रीनगर मिलकर इस ट्रांजिट कैंप में हमेशा की तरह लंगर लगाएंगे। लंगर में आने वाले सभी भोले के भक्तों के लिए सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात का खाना उपलब्ध रहेगा। रात्रि विश्राम और कंबलों की व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने की है। 

No comments