गुरुद्वारा श्री सत करतार साहिब में अमावस्या पर कीर्तन दरबार सजाया
श्रीगंगानगर में पदमपुर रोड स्थित गांव 11 जी हरनिया स्थित गुरुद्वारा श्री सत करतार साहिब में अमावस्या पर बुधवार सुबह अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया, जिसमें गुरुद्वारा साहिब के हुजूरी रागी जत्था भाई अमर सिंह नगीना श्रीगंगानगर वाले ने शबद कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। समागम में अरदास के गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
मुख्य सेवादार बाबा गुरसाहब सिंह हैप्पी ने बताया कि गुरूद्वारा साहिब में हर महीने अमावस्या पर कीर्तन दीवान सजाया जाता है।

No comments