Breaking News

गोदाम से ग्वार चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:खेतों में छिपाया 17 क्विंटल ग्वार व गाड़ी बरामद

जैसलमेर की सांगड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत फसल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरेपी महेन्द्र कुमार व प्रकाश परमार के पास से चोरी किया हुआ 17 क्विंटल ग्वार भी बरामद किया।
सांगड़ थाना एसएचओ बाबूराम ने बताया कि दोनों आरोपियों ने एक महीना पहले देवीकोट कस्बे के एक गोदाम से ग्वार की फसल चुराई थी। पुलिस ने आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद की। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

No comments