Breaking News

गौतम आश्रम समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

गौतम आश्रम समिति, श्रीगंगानगर की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मीरा चौक स्थित गौतम आश्रम भवन में हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। कोषाध्यक्ष ओ.पी. जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी तथा विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर शर्मा, अ.भा. गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रधानमंत्री प्रदुमन जोशी एवं अ.भा. गुर्जर गौड़ ब्राह्मण के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अनिल जोशी थे।

No comments