Breaking News

कड़ी सुरक्षा में हुई स्कूल व्याख्याता व कोच भर्ती परीक्षा

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के 25 परीक्षा केन्द्रों पर आज स्कूल व्याख्याता एवं कोच पदों के लिए परीक्षा हुई। पहली पारी में आज 7602 अभ्यर्थी परीक्षा मेंं उपस्थित रहे। जबकि 2597 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
पहली पारी की परीक्षा 10 से 11.30 बजे तक हुई। अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। बिना प्रवेश पत्र के किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। दूसरी पारी प्रतिदिन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगी।
स्कूल व्याख्याता एवं कोच पदों के लिए परीक्षा दो पारियों में 28 जून तक तक आयोजित होगी।  राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता एवं कोच के 2202 पदों के लिए आज से राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा शुरू हुई। 

No comments