Breaking News

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव में बड़ा बदलाव, गुप्त मतदान की जगह हाथ उठाकर होगी वोटिंग

 चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब 'गुप्त मतदानÓ की बजाय 'हाथ उठाकर मतदानÓ के माध्यम से किया जाएगा। इस नई प्रणाली को लागू करने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी।
प्रशासक ने चंडीगढ़ नगर निगम विनियम, 1996 के विनियम 6 में संशोधन को स्वीकृति दी है। इस संशोधन का उद्देश्य निगम की चुनाव प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाना और चुने गए प्रतिनिधियों की भूमिका को और अधिक उत्तरदायी और स्पष्ट बनाना है। 

No comments