विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त रहने का संदेश
श्रीगंगानगर में अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर आज एनिमल हस्बेंडरी महाविद्यालय मनोहर बाल मंदिर समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को पीसीसी सदस्य विकास गौड़ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बेगाराम मार्ग व सेतिया कॉलोनी होकर निकली। इस दौरान विद्यार्थियों ने आमजन को नशामुक्त रहने का संदेश दिया।

No comments