Breaking News

राज्य वन्यजीव मण्डल की बैठक में सरिस्का सीटीएच एरिया का नया ड्राफ्ट मंजूर

राज्य वन्यजीव मण्डल की बैठक सीएम भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सरिस्का टाइगर रिजर्व के सीटीएच एरिया का रेसलाइजेशन फाइनल करके राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजा गया। इसके अलावा अलवर शहर से जुड़े कई कामों के लिए एनओसी के लिए भी संस्तुति की गई।
सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी की ओर से प्रदेश सरकार को कहा गया था कि सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट एरिया का पुन: निर्धारण किया जाए जहां पर टाइगरों की संख्या ज्यादा है वहां एरिया बढ़ाया जाए और जहां टाइगर नहीं है, वह एरिया कम किया जाए लेकिन वर्तमान में 881 वर्ग किलोमीटर का जो एरिया है, वह कम नहीं होगा बढ़ाया जरूर जा सकता है।

No comments