Breaking News

आंध्र के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर एफआईआर दर्ज

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ है। घटना 18 जून को गुंटूर दौरे की है। मामले में जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एस सतीश कुमार ने रविवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम के काफिले में शामिल एक कार ने 53 साल के व्यक्ति को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान चीली सिंघैया के रूप में हुई है।
वह रेड्डी की पार्टी का कार्यकर्ता था और अनुसूचित जाति का था। मृतक की पत्नी ने बीएनएस की धारा 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मौत) के तहत मामला दर्ज कराया है।

No comments