11 सरकारी डॉक्टर ने खोले खुद के हॉस्पिटल, जांच शुरू
राजस्थान में सरकारी डॉक्टर की नौकरी करते हुए खुद का प्राइवेट हॉस्पिटल चलाने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के गृह जिला नागौर के 11 डॉक्टर्स के खिलाफ जब शिकायत मिली तो स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के खिलाफ जांच शुरू करवा दी। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को पिछले दिनों एक शिकायत मिली थी। इसमें नागौर जिले के पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय जिला हॉस्पिटल में काम करने वाले 11 डॉक्टर नागौर जिले में ही खुद का हॉस्पिटल चलाने के बारे में बताया गया। इस शिकायत के बाद स्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक ने 4 सदस्यीयी कमेटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

No comments