Breaking News

संत का आरोप-2 महिलाओं ने हनीट्रैप में फंसाकर मांगा मकान

भीलवाड़ा जिले के भीमगंज थाना इलाके के एक धर्मस्थल के संत ने दो महिलाओं पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला गुरुवार 12 जून को दर्ज कराया है। संत का कहना है कि महिलाएं मकान खरीदकर देने का दबाव बना रही हैं।
उधर, दोनों महिलाएं भी गुरुवार को भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह से मिली और शिकायत देकर कहा कि संत ने उनसे अश्लील बातें और छेड़छाड़ की है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

No comments