जल संरक्षण पर संगोष्ठी में मिला संदेश
श्रीगंगानगर में शनिवार को वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में मीडियाकर्मियों की संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला ने जल संरक्षण के महत्व और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगनहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए 1195 करोड़ रुपए के कार्य किए जाएंगे जिससे सीपेज लॉस कम होगा और किसानों को पूरा पानी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई व्यवस्था और आधुनिक तकनीक अपनाने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही किसानों को भूमि की उर्वरकता बनाए रखने और बूंद-बूंद सिंचाई जैसे उपायों को अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई व्यवस्था और आधुनिक तकनीक अपनाने से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही किसानों को भूमि की उर्वरकता बनाए रखने और बूंद-बूंद सिंचाई जैसे उपायों को अपनाने की सलाह दी।
No comments