Breaking News

1 जुलाई से सितंबर तक तीन महीने सरिस्का टाइगर रिजर्व नहीं घूम पाएंगे पर्यटक

सरिस्का टाइगर रिजर्व को लेकर बड़ी खबर। सरिस्का टाइगर रिजर्व तीन महीने बंद रहेगा। मानसून सीजन को देखते हुए जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में सरिस्का टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया। दोबारा पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर से खोला जाएगा। वन विभाग के नियमों के अनुसार, सरिस्का और तहला में जोन 1 और 4 के निर्धारित बंद होने से सभी पर्यटन गतिविधियां रुक जाने की आशंका है। जिससे जिप्सी और कैंटर वाहन संचालक, स्थानीय गाइड और छोटे मोटे व्यवसाय करने वालों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित होगी। पर्यटन आय पर निर्भर ये लोग मायूस हैं।

No comments