Breaking News

पुलिस अफसरों से बोले व्यापारी, मंथली ले रही पुलिस

अलवर शहर में रविवार को हुए पुलिस-व्यापारी संवाद कार्यक्रम में कुछ व्यापारियों ने पुलिस को आइना दिखाया। साफ कह दिया कि पुलिस मंथली वसूलती है। शराब के ठेके रात 8 बजे बाद खुले रहते हैं। अपराधियों का खौफ बढऩे लगा है। चोरियां तो रुक नहीं रही। इसके बाद पुलिस एएसपी तेजपाल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के सुझावों पर अमल होगा। अपराध पर सख्ती से एक्शन होगा। व्यापारियों ने साफ शब्दों में कहा कि अलवर में सट्टा, अवैध शराब, चोरी, लूट और मनचलों की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इन पर सिर्फ कागजी कार्यवाही तक ही सीमित है।

No comments