500 रुपए के नोट को लेकर बड़ी खबर, उठी बंद करने की मांग
हाल ही में एक वायरल वीडियो में दावा किया गया कि केंद्र सरकार 500 के नोट को बंद करने जा रही है। हालांकि, सरकार ने इस दावे को साफ तौर पर खारिज कर दिया है लेकिन अब यह मुद्दा फिर चर्चा में है क्योंकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने इस नोट को बंद करने की मांग कर दी है।
एक इंटरव्यू में चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि देश में सिर्फ 100 और 200 से छोटे नोट ही चलन में होने चाहिए। उन्होंने कहा, जब तक बड़े नोट बंद नहीं होते, तब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग सकती। नायडू पहले भी डिजिटल ट्रांजैक्शन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की मांग कर चुके हैं।

No comments