स्काउट गाइड शिविर में बच्चों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ
श्रीगंगानगर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित कौशल विकास शिविर में बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय एवं 79वां राजस्थान ओपन रोवर क्रू के रोवर स्काउट्स ने बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ग्लोबल वार्मिंग, पिघलते ग्लेशियरों और पीने योग्य जल की कमी पर जानकारी दी गई।
सीओ गाइड मोनिका यादव ने बच्चों को नलों और हैडपंपों के जल अपव्यय से बचने की सीख दी। सीओ स्काउट इंद्राज सुथार ने घरेलू, कृषि व सार्वजनिक जीवन में जल के अपव्यय को रोकने के उपाय साझा करते हुए बताया कि आदतों में छोटे-छोटे बदलाव से जल बचाया जा सकता है।

No comments