दो किलो अफीम सहित दो अधेड़ गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने शेरगढ़ से मुंडा मार्ग पर गश्त के दौरान दो जनों को अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसआई ज्योति ने बताया कि मुंडा मार्ग पर खेजड़ी के पेड़ के नीचे दो जने दिखाई दिये। पुलिस को देख कर इन्होंने छुपने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से 60 वर्षीय शंभुदयाल शर्मा निवासी पटेलनगर प्रतापनगर भीलवाड़ा व 54 वर्षीय अश्वनी बिश्रोई निवासी चक 18 एनजीसी रोही तंदूरवाली को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जा से दो किलो 24 ग्राम अफीम बरामद हुई।

No comments