ट्रैक्टर ट्राली में लदे चारे के नीचे दबने से मजदूर की मौत
श्रीगंगानगर जिले में मटीली राठान थाना क्षेत्र के चक 19-जैड में एक ईंप भट्टे पर गुरुवार शाम एक हादसे में एक मजदूर की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर फतूही का निवासी सतपाल ट्रैक्टर ट्राली में चारा लेकर चक 19-जैड़ के एक ईंट भ_ा पर गया था।
वाहन चालक जब ट्रैक्टर ट्राली को चारा उतारने के लिए आगे पीछे कर रहा था, तभी अचानक ट्रॉली में लदे चारे की तिरपाल फट गई और पाइपें भी खुल गई। पास में खड़ा सतपाल चारे के नीचे दब गया, वहीं ट्रॉली का एक पाइप भी उसके सिर में लगा। सिर में चोट और चारे के नीचे दबने से सतपाल बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहां मौजूद मजदूर व अन्य लोगों ने चारा हटाकर सतपाल को तुरंत बाहर निकाला। उसे जब श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में इलाज लाया जा रहा था तो वह रास्ते में दम तोड़ गया।

No comments