Breaking News

राजस्थान में एक साल में टाइगर के 25 शावक जन्मे




राजस्थान के टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 140 बाघ-बाघिन और शावक हैं। हर साल नए शावकों की क्वार्टर सेंचुरी लगने लगी है। पिछले साल सरिस्का, रणथंभौर, मुकंदरा और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में 25 शावक जन्मे थे। यही रफ्तार रही तो 2025 में करीब 30 नए शावक आएंगे। सरिस्का में मई-जून में टाइगर की हाफ सेंचुरी पूरी होने की संभावना है। ऐसा सरिस्का अभयारण्य घोषित होने के बाद पहली बार होगा। ऐसे में मध्यप्रदेश से टाइगर सरिस्का लाने की भी जरूरत नहीं होगी। वहीं अब जंगल के आस-पास बसे गांवों का जल्द विस्थापन (शिफ्ट) किया जाएगा। सरकार ने 2002 के पैकेज के अनुसार गांवों के विस्थापन पर सहमति दे दी है।

No comments