Breaking News

ट्रेन लाइव ट्रैकिंग से खाना ऑर्डर तक अब एक ऐप

भारतीय रेलवे ने अपना नया ऐप स्वरेल एंड्रॉएड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। यह ऐप यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस और खाना ऑर्डर करने तक की सभी सेवाएं एक ही जगह पर देगा। इसके अलावा, इस ऐप का उपयोग करके यूजर्स अपनी यात्रा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान आसानी से कर सकेंगे। इसे सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिम (सीआरआईएस) ने डेवलप किया है। 'स्वरेलÓ भारतीय रेलवे की अलग-अलग डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करता है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

No comments