2 किलो से अधिक हैरोइन, सात विदेशी पिस्तौल, 13 मैगजीन और 32 कारतूसों में तीन गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में कोतवाली और जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो से अधिक हैरोइन, सात विदेशी पिस्टल, 13 मैगजीन और 32 जीवित कारतूस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाशों में देवेंद्र भांभू, सुभाष उर्फ अंकित और सतनाम सिंह उर्फ गुरविंदर को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2 किलो 183 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। बरामद पिस्तौलों में एक तुर्की मेड जिगाना पिस्टल और भारत में आम लोगों के लिए प्रतिबंधित ऑस्ट्रिया मेड 6 ग्लॉक पिस्टल, 13 मैगजीन और 32 जीवित कारतूस शामिल हैं। इन आरोपियों के लॉरेंस गैंग से जुड़े होने की आशंका पुलिस द्वारा व्यक्त की गई है।

No comments