गांजा, चिट्टा, पोस्त,नशीले कैप्सूलों और अवैध पिस्तौल सहित 11 गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान 11 व्यक्तियों को अवैध रूप से गांजा, चिट्टा, पोस्त, नशीले कैप्सूल और अवैध पिस्तौल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार जवाहरनगर थाना में सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम ने रविवार शाम चक 1- एलएनपी के पास स्कूटी पर जा रहे दो भाइयों प्रमोद व देवसरण को 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया।
सादुलशहर पुलिस ने रणजीत और विष्णु नमक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रणजीत के कब्जे से 6.970 ग्राम और विष्णुकुमार उर्फ लालचंद के कब्जे से 4.55 ग्राम अवैध हैरोइन बरामद हुई।
कोतवाली क्षेत्र में मनप्रीतसिंह को 09.31 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। मुकलावा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संपतराम ने तरसेम सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह को डेढ़ किलो पोस्त सहित गिरफ्तार किया है उसे भी मोटरसाइकिल पर जाते हुए काबू किया गया।

No comments