Breaking News

कलक्ट्रेट मेंं आग लगने से हड़कम्प मचा

श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट परिसर में लगे विद्युत बोर्ड में आज सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से विद्युत बोर्ड से आग की चिंगारियां निकलने लग गई। इससे कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। गनीमत रही की कि आग लगने से ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार कलक्ट्रेट परिसर में लगे विद्युत बोर्ड में आज सुबह लोड ज्यादा होने के कारण विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत आग लगने की सूचना विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी तथा बिजली बंद करवाई। आग लगने की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। आग लगने से धुंआ हो गया तथा कर्मचारियों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाई।

No comments