शिव दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अरुट जयंती महोत्सव शुरू
श्रीगंगानगर में श्री सनातन धर्म अरोड़वंश मंदिर के तत्वावधान में बीरबल चौक के नजदीक श्री रघुनाथ मंदिर में आज शिव दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अरोड़ा समाज के आदिप्रवर्तक अरूट महाराज के दो दिवसीय जयंती महोत्सव की शुरुआत की।
रघुनाथ मंदिर में शिवालय के जीणोद्धार के तहत भगवान शिव की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा प्राचीन शिवालय वाले महंत कैलाश नाथ ने विधि विधानपूर्वक की। तत्पश्चात एक घंटे का ओम नम: शिवाय पाठ किया गया। खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने उपस्थित अरूटवंशियों से आज गुरुवार रात्रि 8:30 बजे जवाहरनगर में गगन पथ पर अरोडवंश पब्लिक स्कूल के निकट अरुट महाराज चौक दीपमाला कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

No comments