अब तक फलों के 250 सैंपल लिए, मगर रिपोर्ट एक की भी नहीं मिली
श्रीगंगानगर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का कृत्रिम तरीके से पकाए जा रहे फलों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। जिले में गुरुवार दोपहर तक करीब 250 सैंपल फलों के लिए जा चुके हैं, मगर रिपोर्ट एक भी सैंपल की नहीं मिली है।
खाद्य सुरक्षा विभाग को आशंका है कि गर्मी के मौसम में कुछ विक्रेता फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
विभाग का फोक्स कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए आम पर है। इसके अलावा आशंका है कि तरबूज और खरबूजे में सिंथेटिक संरक्षक मिलाए जा सकते हैं। अंगूर और तरबूज पर अत्यधिक वैक्स या कीटनाशक के अवशेष भी पाए जा सकते हैं।

No comments