Breaking News

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक भाई की मौत दूसरा घायल

श्रीगंगानगर- श्रीकरणपुर भारतमाला प्रोजेक्ट  रोड पर मटीली राठान थाना क्षेत्र के चक 20-जैड के पास एक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायलों को भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे एंबुलेंस ने चक 17-जैड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया। इलाज के दौरान एक भाई की मृत्यु हो गई।
दूसरे को स्टाफ  ने प्राथमिक उपचार देकर श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चक 23-जैड निवासी जगरूपसिंह  के रूप में हुई है।

No comments