साप्ताहिक यज्ञ और वैदिक सत्संग आरम्भ
श्रीगंगानगर में आर्य समाज, मोहर सिंह चौक, रामनगर में साप्ताहिक यज्ञ और वैदिक सत्संग आरम्भ किया गया है।
प्रधान रतन भटनागर ने बताया कि पंडित नागेंद्र शास्त्री तथा पंडित विक्रांत शास्त्री के ब्रह्मत्व में साप्ताहिक हवन हुआ। वैदिक सत्संग में भामाशाह मीना जाखड़ व स्त्री आर्य समाज प्रधान कल्पना वर्मा ने मधुर भजनों का गायन किया। उप मंत्री सविता बैरी, कोषाध्यक्ष राज सक्सेना, धर्मेन्द्र भाटिया मंत्री व डॉ. दीपक धमीजा आदि ने श्रद्धापूर्वक सत्संग में भाग लिया। प्रधान रतन भटनागर ने कहा कि हवन को वेदों में एक महत्वपूर्ण और अनिवार्य अनुष्ठान माना गया है। यज्ञ सर्वोत्तम कर्म है, सर्वोत्तम कर्म करके ही हम जीवन में सर्वोत्तम बन सकते हैं। इससे समाज में एकरूपता और भाईचारा बढ़ता है।

No comments