Breaking News

राजस्थान में ठेका-कर्मचारियों को नियमित करने की मुहिम पर विवाद

विभागाध्यक्षों ने भेजी शून्य रिपोर्ट, कर्मचारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
जयपुर में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने ठेका कर्मचारियों के मुद्दे पर सरकार और विभागाध्यक्षों के रवैये पर नाराजगी जताई है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से मुलाकात की।
राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 में ठेका प्रथा समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके तहत एक राजकीय संस्था बनाकर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया गया। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से ठेका कर्मचारियों और प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मियों की जानकारी मांगी।

No comments