Breaking News

प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव अरुणा सहित दो सौ महिलाएं भाजपा में शामिल

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरुणा गौड़ ने अपनी दो सौ समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल और सांसद मंजू शर्मा सहित महिला मोर्चा की अन्य सदस्यों ने उन्हें भाजपा ऑफिस में सदस्यता ग्रहण करवाई। मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां महिलाओं को वास्तविक सम्मान और नेतृत्व का अवसर मिलता है।
सीएम भजनलाल शर्मा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा की रीति नीति को देखकर लोग भाजपा में आ रहे हैं। शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि मोदी ने नारी शक्ति को सदैव प्राथमिकता दी है।

No comments