Breaking News

तय समय से 8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून:यह 16 साल में सबसे जल्दी;

28 राज्यों में आंधी-बारिश और गर्मी का रेड अलर्ट
मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दे दी है। यह अपने तय समय 1 जून से 8 दिन पहले पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक,16 साल में ऐसा पहली बार हुआ, जब मानसून इतनी जल्दी आया। 2024 में यह 30 मई को केरल पहुंचा था।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका हुआ था।। शुक्रवार शाम आगे बढ़ा। इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। वहीं, एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचेगा।

No comments