Breaking News

आज मुल्लांपुर में आईपीएल क्वालीफायर, पंजाब-बेंगलुरु भिड़ेंगी

आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मैच आज रात 7:30 बजे पीसीए महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता से भिडऩा होगा। इस आईपीएल मैच को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। चंडीगढ़ में मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पॉल ने अनुमान जताया है कि 29 और 30 मई को यहां बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी।

No comments