Breaking News

भारत आ सकते हैं एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स और इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, एरोल मस्क जून महीने में भारत आने वाले हैं, जहां वे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।
बताया जा रहा है कि एरोल मस्क की अयोध्या यात्रा उनके दौरे का सबसे खास हिस्सा होगी। वे राम जन्मभूमि पर बने भव्य श्रीराम मंदिर में दर्शन कर भगवान श्रीरामलला का आशीर्वाद लेंगे। यह यात्रा भारत की संस्कृति और अध्यात्म के प्रति उनकी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाती है।
एरोल मस्क हाल ही में भारत की घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग कंपनी 'सर्वोटेक पावर सिस्टम्सÓ के ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड से जुड़े हैं। इसी सिलसिले में वे भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह कंपनी ग्रीन एनर्जी, ईवी चार्जिंग स्टेशन और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में काम करती है। माना जा रहा है कि एरोल मस्क की नियुक्ति से भारत के ईवी सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

No comments