सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन 30 से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 की 10वीं व 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए नियमित और प्राइवेट विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) सबमिशन की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। प्रति विषय शुल्क 300 रुपए होगा। इसकी अंतिम तिथि 17 जून होगी।
इस दौरान किसी विषय में इम्प्रूवमेंट करने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किए थे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी निर्देश के अनुसार स्कूल प्रबंधन परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से सप्लीमेंट्री देने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

No comments