Breaking News

आर्य समाज ने घर-घर यज्ञ का संदेश देते हुए वैदिक यज्ञ किया

आर्य समाज, श्रीगंगानगर ने अन्तरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर विश्व शांति की भावना से घर-घर यज्ञ का संदेश देते हुए वैदिक यज्ञ किया। प्रधान रतन भटनागर ने बताया कि रामनगर मोहर सिंह चौक स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पंडित नागेंद्र शास्त्री तथा पंडित विक्रांत शास्त्री के ब्रह्मत्व में स्त्री आर्य समाज आदर्श नगर की माताओं एवं बहनों ने यजमान के दायित्वों का निर्वहन कर आचमन, ईश्वर स्तुति तथा प्रार्थना के बाद विधिवत यज्ञ किया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने जड़ी बूटी से निर्मित औषधि युक्त हवन सामग्री, पंचमेवा, गो घृत की वैदिक मंत्रों से आहुतियां दी गई। कार्यक्रम में प्रधान रतन भटनागर ने दैनिक और विशेष यज्ञ का उल्लेख किया।

No comments