सूरतगढ़ में महिला पिंक शौचालय का लोकार्पण
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने रविवार को सूरतगढ़ के इंदिरा सर्किल पर 21 लाख 24 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित महिला पिंक शौचालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव बलाना, पूर्व पालिका अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश कालवा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू, युवा नेता संदीप कासनिया, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष आरती शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष सलीम मोहम्मद कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
No comments