मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा ने जरूरतमंद कन्या की शादी में दिया सहयोग
मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा, श्रीगंगानगर ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए एक आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवार की कन्या की शादी में आवश्यक घरेलू सामान देकर सहयोग किया। संस्था ने मिक्सर, प्रेस, डिनर सेट, परिधान, सौंदर्य सामग्री, राशन आदि भेंट किए।
अध्यक्ष श्रीमती सविता जैन और प्रकल्प प्रभारी बबीता लखोटिया ने बताया कि यह प्रयास नारी चेतना शाखा के सेवा मूल्यों को दर्शाता है। कन्या के परिवार ने सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संस्था की कई सदस्याएं मौजूद रहीं।
No comments