Breaking News

महिला प्रशासक का दूसरा देवर भी सट्टा करने के आरोप में गिरफ्तार

श्रीगंगानगर पुलिस ने ग्राम पंचायत चूनावढ की पूर्व सरपंच एवं वर्तमान प्रशासक श्रीमती निशा चुघ के दूसरे देवर को भी अवैध रूप से सट्टे का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध पोस्त भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार मुकेश अरोड़ा को 28-29 अप्रैल की रात को अवैध रूप से सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। मोबाइल  और लैपटॉप में लाखों  के सट्टे का हिसाब किताब दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है।

No comments