पुरी जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ सेवक रामकृष्ण दासमहापात्र निलंबित
पुरी जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ सेवक रामकृष्ण दासमहापात्र को निलंबित कर दिया गया है। वह अब 30 दिनों तक भगवान की कोई सेवा नहीं कर सकेंगे और न ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। मंदिर के मुख्य प्रशासक ने इस आधार पर कार्रवाई की है कि दासमहापात्र ने मंदिर की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।
निलंबन आदेश में कहा गया है कि निलंबन की इस अवधि के दौरान रामकृष्ण दासमहापात्र किसी भी सेवा पूजा में भाग नहीं ले पाएंगे और न ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।
निलंबन आदेश में कहा गया है कि निलंबन की इस अवधि के दौरान रामकृष्ण दासमहापात्र किसी भी सेवा पूजा में भाग नहीं ले पाएंगे और न ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।

No comments