Breaking News

लूनी-जालोर-भीलड़ी रेल रूट का दोहरीकरण

सामरिक और व्यापारिक महत्व के लूनी-जालोर-भीलड़ी रेल खंड के दोहरीकरण की पिछले साल हुई घोषणा के बाद 2024 के अंत में वर्कआर्डर जारी हुए। अब 278 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए चार अलग अलग हिस्सों में वर्कऑर्डर जारी होने के साथ काम शुरु हो चुका है।
शुरुआती पांच माह में औसतन 8 से 10 फीसदी काम धरातल पर हो पाया है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रोजेक्ट को 24 माह यानि दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। प्रोजेक्ट में 250 से अधिक छोटे बड़े पुलों का काम है, इसलिए यह काम तय सीमा से देरी से पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

No comments