Breaking News

दस साल पहले भूखंड खरीदने वाला विदेश चला गया, वापिस लौटा, तो वहां लोगों ने मकान बना लिए

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर के वार्ड नम्बर 27 में शमशान भूमि के निकट दस साल पूर्व भूखंड खरीदने वाला व्यक्ति विदेश चला गया। वर्ष 2022 में वापिस लौटा, तो वहां कई लोगों ने मकान बना लिये। आरोप है कि भूखंड के मालिक ने दूसरे लोगों को भी प्लॉट बेच दिया था। पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पल्लू तहसील के गांव बिसरासर निवासी मंगतू खां ने मुकदमे में बताया कि वर्ष 2014 में मैंने देवीलाल मेघवाल निवासी मालासर पल्लू से सूरतगढ़ में 9 लाख 60 हजार रुपए में प्लॉट खरीदा था। लिखा पढ़ी करने के बाद देवीलाल ने बताया कि भूखंड का पट्टा बनने के बाद रजिस्ट्री करवा देगा। इसके बाद मैं विदेश चला गया। वर्ष 2022 में वापिस लौटा। प्लॉट संभालने गया, तो वहां कई लोगों ने अपने मकान बना रखे थे।

No comments