प्रशासन ने कहा शहर में लॉकडाउन नहीं
शनिवार सुबह दुश्मन देश पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में हवाई हमले की आशंका के चलते एयर स्ट्राईक रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया। कुछ समय बाद खतरा टलने पर जिला प्रशासन ने ग्रीन अलर्ट घोषित कर दिया। हवाई हमले की आशंका से जिला प्रशासन ने बाजार बंद करवा दिये। फिलहाल शहर में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है लेकिन बाजार बंद है।
जिला प्रशासन के सुबह सोशल मीडिया एक्स पर अलर्ट के दौरान 'रेड अलर्ट एयर स्ट्राइक अलर्ट, कम्पलीट लॉकडाउन, स्टे इनडोर, फोलो कम्पलीट प्रोटोकॉलÓ की सूचना प्रसारित की। इससे लोगों को भ्रम हुआ।
शहर में लॉकडाउन को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लॉक डाउन लगने की आशंका के चलते लोग खाद्य सामग्री, पेट्रोल व रसोई गैस का स्टॉक जमा करने के लिए भागदौड़ करने लगे। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया कि शहर में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है। सुबह रेड अलर्ट के चलते पूर्णतया बंद करवाया गया था।

No comments