Breaking News

चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, उत्तराखंड सरकार का आदेश

चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदारनाथ जाने वाली सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को बंद कर दिया गया है। सभी हेली सेवाओं को अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है।
उत्तराखंड सरकार के आदेश के मुताबिक, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की सारी हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद हैं। ये सेवाएं अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगी।

No comments